Maharashtra Political Crisis: शरद पवार हैरान, कहा- एकनाथ शिंदे की महत्वाकांक्षा मुख्यमंत्री बनने की थी, इस बात से वे वाकिफ नहीं थे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि यह कभी नहीं बताया गया कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है.

शरद पवार (Photo Credits ANI)

Maharashtra Political Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने मंगलवार को कहा कि यह कभी नहीं बताया गया कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है. पवार ने विपक्ष की बैठक से पहले मीडियाकर्मियों से कहा, "शिंदे ने हमें कभी नहीं बताया कि वह (महाराष्ट्र का) मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं.  मुख्यमंत्री का पद शिवसेना का है और यह उस पार्टी का आंतरिक मुद्दा है.

उन्होंने कहा, "हम जल्द ही इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता खोज लेंगे.सीएम का पद शिवसेना का है, डिप्टी सीएम एनसीपी का है.  शिवसेना जो भी फैसला करेगी, हम उनके साथ हैं. पवार की टिप्पणी मौजूदा राजनीतिक संकट के मद्देनजर आई है, जिसमें शिंदे, जो एक कैबिनेट मंत्री भी हैं, लगभग दो दर्जन विधायकों के साथ सूरत चले गए हैं.  यह भी पढ़े: Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे आज शाम मंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा, क्या होगा अगला कदम?

महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के लिए हाल ही में संपन्न मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग के आरोपों का जिक्र करते हुए, पवार ने कहा, "यह क्रॉस वोटिंग की पहली घटना नहीं है.

अधिक जानकारी दिए बिना, राकांपा सुप्रीमो ने कहा कि वह विपक्ष की बैठक के बाद वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे और 'अगर समय मिला तो , तो मैं (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री) उद्धव ठाकरे से मिलूंगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट