देश

Nashik: नाशिक में एक समुदाय विशेष को लेकर नफरत फैलाने की घटना पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान,कहा- पम्पलेट बांटनेवाले आरोपी को किया गया है गिरफ्तार-Video

महाराष्ट्र के नाशिक में इस समय तनाव बना हुआ है. दरअसल, एक व्यक्ति ने विशेष समुदाय के बारे में आपत्तिजनक संदेश वाला पर्चा छापा था, जिससे विवाद बढ़ गया. इसको लेकर सैकड़ो की तादाद में लोग सड़क पर उतर गए थे. इस मामले में अब राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया है.

Nashik: नाशिक में एक समुदाय विशेष को लेकर नफरत फैलाने की घटना पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान,कहा- पम्पलेट बांटनेवाले आरोपी को किया गया है गिरफ्तार-Video
Credit -Twitter -X

महाराष्ट्र के नाशिक में इस समय तनाव बना हुआ है. दरअसल, एक व्यक्ति ने विशेष समुदाय के बारे में आपत्तिजनक संदेश वाला पर्चा छापा था जिससे विवाद बढ़ गया. इसको लेकर सैकड़ो की तादाद में लोग सड़क पर उतर गए थे. इस मामले में अब राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया है.

उन्होंने कहा की नाशिक के कालाराम मंदिर के पास जो घटना हुई, उसमे पुलिस ने केस की खोज की है. कालाराम मंदिर के आसपास रहनेवाले लोगों को धमकी का पत्र पब्लिश किया गया था. जिसने छापा उसको गिरफ्तार किया गया है. इस जांच में पता चला है की ,' दुसरे से दुश्मनी निकालने को लेकर उसने इस तरह का पम्पलेट निकाला था. ये भी पढ़े :NEET Paper Leak Latur Connection: नीट पेपर लीक मामले में लातूर कनेक्शन, दो लोगों को एटीएस ने किया गिरफ्तार, बिहार के बाद महाराष्ट्र में खलबली

देखें वीडियो :

जिसमें दलित समाज को धमकी दी गई है. उपमुख्यमंत्री ने बताया की ,' जिसने ये काम किया है, वो भी दलित ही है. किसी ओर हेतु को लेकर निकाला गया ये पम्पलेट है. पुलिस इसके पीछे के कारण की जांच कर रही है. आरोपी के पास से 4 मोबाइल और 2 लैपटॉप मिले है. इसके पीछे और किसी की साजिश है क्या ?दंगे करवाने के लिए इसे छापा गया है क्या ? जिसके नाम से उसने पम्पलेट छापे है, उसके साथ इसकी दुश्मनी है. इसके पीछे आरोपी का क्या इरादा था, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है.

बता दें की इस पम्पलेट के सामने आने के बाद सैकड़ो लोगों ने कालाराम मंदिर के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया था. जिसके बाद बड़ी तादाद में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची थी. इस दौरान क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए तनाव भी निर्माण हो गया था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).