Delhi Liquor Scam Case: 9 घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया बोले- मुझ पर AAP छोड़ने का दबाव, CM की कुर्सी का मिला ऑफर

सीबीआई कार्यालय से निकलने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा है कि पूछताछ के दौरान उन्हें अपनी राजनीतिक पार्टी छोड़ने और इस तरह के ऐसे ही आरोपों की धमकी दी गई है.

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली में शराब नीति को लेकर केजरीवाल सरकार मुश्किलों में घिरी है. सोमवार को सीबीआई (CBI) ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) पूछताछ के लिए तलब किया. यहां उनसे जांच एजेंसी के दफ्तर में 9 घंटे तक पूछताछ की गई. Andheri East By-Election: चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की बड़ी जीत! बीजेपी नहीं लड़ेगी अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव

सिसोदिया के गंभीर आरोपों पर सीबीआई की सफाई आ गई है. सीबीआई ने कहा है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले की जांच चल रही है, इसी सिलसिले में सीबीआई ने 17 अक्टूबर को मनीष सिसोदिया से पूछताछ की. एफआईआर में लगे आरोपों और जांच के दौरान अब तक जुटाए गए सबूतों पर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई. उनके बयान का यथासमय सत्यापन किया जाएगा. जांच की जरूरतों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सीबीआई कार्यालय से निकलने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा है कि पूछताछ के दौरान उन्हें अपनी राजनीतिक पार्टी छोड़ने और इस तरह के ऐसे ही आरोपों की धमकी दी गई है. सीबीआई इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन करती है और दोहराती है कि सिसोदिया से प्राथमिकी में उनके खिलाफ लगे आरोपों के अनुसार और कानूनी तरीके से पूछताछ की गई है. कानून के मुताबिक, आगे मामले की जांच जारी रहेगी.

सिसोदिया ने कहा कि मुझ पर AAP छोड़ने का दबाव बनाया गया. मुझसे कहा गया कि AAP छोड़ो. बाकी मामले जारी रहेंगे. आपको सीएम की कुर्सी मिल सकती है. मैंने प्रस्ताव से इनकार कर दिया. मैंने कहा कि जब रिक्शा चलाने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है तो मुझे खुशी मिलती है. ये पूरा केस फर्जी है. मैं 'ऑपरेशन लोटस' के दवाब में नहीं आऊंगा.

वहीं, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान आया है. उन्होंने कहा कि 'जनता के दवाब के बाद मनीष सिसोदिया को रिहा किया गया. आगे कभी भी सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है.'

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PM Modi to Address Nation Today: पीएम मोदी का देश के नाम आज रात 8:30 बजे संबोधन, महिला आरक्षण पर मचे गतिरोध पर सकते हैं बात; यहां देखें स्पीच Live

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड