CAA Support Rally: दिल्ली के जामिया में माहौल फिर गरमाया, गेट नंबर पांच से 'गोली मारो' के नारे लगाते घुसे लोग

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के गेट नंबर 5 के पास हंगामे की खबर आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक कई लोग गेट नंबर 5 के पास से 'गोली मारो' के नारे लगाते अंदर की तरफ घुसे हैं. इसके साथ ये लोग जामिया के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे. शुरुवाती जानकारी के मुताबिक नारेबाजी करने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास गुरुवार को खुलेआम हुई गोलीबारी की घटना के बाद राजनीति गरमा गई थी. वहीं जामिया में शोधित नगारिकता कानून (CAA) को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. ऐसे में एक भीड़ का एक बार फिर जबरन गेट के अंदर जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है. फिलहाल मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी मौजूद हैं और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत के माध्यम से समस्या को सुलझाने में गले हैं.

हंगामे के बाद पुलिस हुई मुस्तैद (Photo Credits: Twitter/RJSayema)

बता दें कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने विश्वविद्यालय परिसर के भीतर किसी भी तरह की विरोध सभा या धरने पर रोक लगाते हुए छात्रों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने शांति भंग होने से रोकने के लिए छात्रों को परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के अनधिकृत प्रवेश की सूचना देने का निर्देश दिया. विश्वविद्यालय क्षेत्र के आसपास हाल की घटनाओं के मद्देनजर ये निर्देश सामने आये है.

पीएम मोदी ने बताया षड्यंत्र

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक निकाली जा रही मार्च पर पिछले सप्ताह गोली चलने से हड़कंप मच गया था. एक सिरफिरे ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए और गोली चला दी थी. गोली लगने से एक शख्स के घायल हो गया था. जिसके बाद जामिया की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि सीलमपुर, जामिया नगर और शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन महज संयोग नहीं हैं बल्कि एक राजनीतिक षड्यंत्र हैं ताकि देश के सौहार्द को नुकसान पहुंचाया जा सके.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड