दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस साल नहीं होगा फाइनल ईयर का एग्जाम, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान

राजधानी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार यानि आज घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने इस साल स्टेट यूनिवर्सिटी के सभी आगामी परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की सभी युनिवर्सिटीज को फाइनल एग्जाम कैंसल कर छात्रों के इवैल्युएशन का कोई पैमाना तैयार कर जल्द से जल्द डिग्री दिया जाए.

मनीष सिसोदिया (Photo Credit: ANI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने शनिवार यानि आज घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने इस साल स्टेट यूनिवर्सिटी के सभी आगामी परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की सभी युनिवर्सिटीज को फाइनल एग्जाम कैंसल कर छात्रों के इवैल्युएशन का कोई पैमाना तैयार कर जल्द से जल्द डिग्री दिया जाए. उन्होंने कहा कोरोना महामारी की वजह से एग्जाम लेना और डिग्री न देना अन्याय होगा. ये निर्णय स्टेट यूनिवर्सिटी के लिए लिया गया है.

वहीं राजधानी दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेटर लिखा है और कहा है कि जो फैसला दिल्ली सरकार ने स्टेट यूनिवर्सिटी के लिए लिया है, वहीं फैसला केंद्र सरकार देशभर की यूनिवर्सिटी के लिए लागू करे.

यह भी पढ़ें- Coronavirus: सीएम अरविंद केजरीवाल और डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया

बता दें कि देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने स्कूल, कॉलेज और युनिवर्सिटीज सभी को बंद करने का आदेश दिया था. मौजूदा समय में भी कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल और कॉलेज बंद हैं. सरकार ने जब शिक्षण स्थानों को बंद करने का आदेश दिया था उस वक्त कई जगह एग्जाम चालू थे या तो पढाई चल रही थी. राज्य सरकार का कहना है स्कूलों का मामला अलग है लेकिन यूनिवर्सिटी का मामला थोड़ा पेचीदा है. जिस सेमेस्टर को पढ़ाया ही नहीं गया उसके बारे में एग्जाम लेना मुश्किल है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड