Delhi Elections 2025: कांग्रेस का बड़ा चुनावी दांव, बेरोजगारों को हर महीने 8500 रुपये देने का वादा

कांग्रेस ने वादा किया कि अगर वह दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक 8,500 रुपये देगी.

Sachin Pilot | X

नई दिल्ली: कांग्रेस ने वादा किया कि अगर वह दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक 8,500 रुपये देगी. एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वित्तीय सहायता ‘युवा उड़ान योजना’ नामक योजना के तहत प्रदान की जाएगी और यह मुफ़्त नहीं है. पायलट ने कहा कि ‘हम उन युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे जो किसी कंपनी, कारखाने या संगठन में अपना कौशल दिखा सकते हैं. उन्हें इन कंपनियों के जरिये से पैसा मिलेगा. यह कोई ऐसी योजना नहीं है जिसके तहत घर बैठे पैसा मिल जाएगा.’

इस योजना का ऐलान करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है. इस मौके पर हम युवाओं के लिए अपनी तीसरी गारंटी का ऐलान करने जा रहे हैं. युवाओं की पीड़ा पूरे देश में है और दिल्ली भी उससे अछूता नहीं है. बीजेपी और आप दोनों ही युवाओं की नब्ज तक नहीं पूछते. पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में केवल आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और इसमें दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों सरकारें शामिल हैं. किसी ने भी दिल्ली की सुध नहीं ली.

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रयास करेंगे कि लोगों को उन क्षेत्रों में लगाया जाए जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है ताकि वे अपने कौशल में सुधार कर सकें.’’ इससे पहले कांग्रेस ने छह जनवरी को ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा की थी जिसमें सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है.

पार्टी ने आठ जनवरी को ‘जीवन रक्षा योजना’ की घोषणा की थी, जिसके तहत उसने सत्ता में आने पर दिल्ली के लोगों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया है. बता दें कि दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट