Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित, 12 जुलाई को HC जारी करेगा आदेश
(Photo : X)

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट मामले में दिल्ली के सीएम  अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने कहा कि हम शुक्रवार, 12 जुलाई को अपना आदेश जारी करेंगे. दरअसल, बिभव कुमार ने हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है. इससे पहले दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने इस मामले में शनिवार को बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 16 जुलाई तक बढ़ा दी थी.

स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित