Adesh Gupta Attacks on Delhi Govt: आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना, कहा-कोरोना से लड़ने के लिए कुछ नहीं किया लेकिन पूरी दिल्ली को जरूर खोल दिया

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले प्रदुषण के चलते बढ़ रहे हैं. दोनों ही चीजों से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है. इसी बीच दिल्ली बीजेपी चीफ आदेश गुप्ता ने कोरोना के बढ़ते मामलों सहित कई चीजों को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है. साथ ही कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए कुछ नहीं किया लेकिन पूरी दिल्ली को जरूर खोल दिया.

आदेश गुप्ता और सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 13 नवंबर. राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreaks in India) के मामले प्रदुषण के चलते बढ़ रहे हैं. दोनों ही चीजों से निपटने के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Govt) अपने स्तर पर काम कर रही है. इसी बीच दिल्ली बीजेपी चीफ आदेश गुप्ता (BJP Chief Adesh Gupta) ने कोरोना के बढ़ते मामलों सहित कई चीजों को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है. साथ ही कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए कुछ नहीं किया लेकिन पूरी दिल्ली को जरूर खोल दिया.

आदेश गुप्ता ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने सारे मार्किट खोल दिए, कारखाने खोल दिए, DTC बसों की कैपेसिटी भी 100 फीसदी कर दी. कोविड-19 से लड़ने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया पर पूरी दिल्ली को जरूर खोल दिया. सिर्फ त्योहारों पर पाबंदी लगाना धार्मिक रूप से बहुत गलत है. इससे लाखों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है. यह भी पढ़ें-Coronavirus in Delhi: दिल्ली कोरोना वायरस की 'तीसरी लहर' का सामना कर रही : केजरीवाल

आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना-

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि चाहे छठ पूजा हो, रामलीला हो या पटाखे हो, हर मुद्दे पर दिल्ली सरकार ने लापरवाही से काम किया है. अगर अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के खिलाफ कदम उठाए होते तो आज दिल्ली यह त्यौहार का समय हर्षोल्लास से मना रही होती. मैं उनसे अपील करता हूँ कि छठ मइयाँ के पूजन पर लगायी पाबंदी तुरंत हटाये.

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है. छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा कर सीएम अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली में रहने वाले हमारे पूर्वांचल के लाखों भाइयों-बहनों की आस्था को ठेस पहुंचाई है. ऐसा करने से उन्हें छठ मइयाँ का श्राप लगेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Milestone: ईशान किशन ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\