लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान, किराना-मेडिकल स्टोर को 24 घंटे खुले रखने की दी इजाजत

कोरोना वायरस से संक्रमित मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 649 हो गई है. इसके साथ ही 17 लोगो को मौत हुई है. जबकि 42 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं. कोरोना का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखने को मिला है. कोरोना वायरस से संक्रमित 120 से अधिक लोग है. साथ ही तीन लोगों की मौत भी हुई है. देश में लॉकडाउन का ऐलान पीएम नरेंद्र मोदी ने किया हुआ है.

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits: ANI)

मुंबई. कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 649 हो गई है. इसके साथ ही 17 लोगो को मौत हुई है. जबकि 42 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं. कोरोना का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र (Maharashtra) में देखने को मिला है. कोरोना वायरस से संक्रमित 120 से अधिक लोग है. साथ ही तीन लोगों की मौत भी हुई है. कोरोना वायरस के संक्रमित पहले दो मरीजों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी मिल गई है. दोनों मरीज में एक मुंबई और एक औरंगाबाद का रहने वाला है. देश में लॉकडाउन का ऐलान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किया हुआ है. वैसे भी राज्य में 21 दिनों के लॉकडाउन के बावजूद जरूरी सेवाएं चालू हैं तथा दूध, सब्जियां, फल दवाइयां एवं रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है.

इसी बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उद्धव ठाकरे ने एक बड़ा ऐलान करते हुए जीवनावश्यक चीजों में शामिल किराना, मेडिकल स्टोर को 24 घंटे खुले रखने की इजाजत दी है. वही राज्य में कुछ जगहों पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की खबरें भी सामने आयी है. इस पर सूबे के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने गुरुवार को कहा कि सरकार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की जद्दोजहद में जुटे पुलिसकर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेगी.

यह भी पढ़े-कोरोना से जंग: महाराष्ट्र में COVID-19 के मरीजों की संख्या हुई 124, लॉकडाउन का दूसरा दिन

CMO महाराष्ट्र का ट्वीट-

गौरतलब है कि कोरोना के चलते लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें. इसके साथ ही उन्होंने सूबे की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें जरा भी घबराने की जरूरत नहीं है, राज्य की सरकार सभी परिस्थियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\