कोरोना को खत्म करने के लिए कमर कस चुके पीएम मोदी ने किया बड़ा काम, मनमोहन सिंह-सोनिया गांधी सहित दिग्गज नेताओं से COVID-19 पर की चर्चा
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानि आज देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एच डी देवगौड़ा से कोरोना वायरस पर चर्चा करेंगे. इनके अलावा वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सोनिया गांधी, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, के. चंद्रशेखर राव, एम. के. स्टालिन और प्रकाश सिंह बादल के साथ भी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे.
नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार यानि आज देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) और एच डी देवगौड़ा (H. D. Deve Gowda) से कोरोना वायरस (Coronavirus) पर चर्चा की. इनके अलावा वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सोनिया गांधी, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, के. चंद्रशेखर राव, एम. के. स्टालिन और प्रकाश सिंह बादल के साथ भी इस मुद्दे पर फोन के जरिए चर्चा की.
इससे पहले पीएम मोदी ने देश के पूर्व राष्ट्रपतियों प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) और प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) को फोन किया था और COVID-19 संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. पीएम मोदी आठ अप्रैल सुबह 11 बजे भी देश के मौजूदा हालात पर विपक्ष के साथ चर्चा करेंगे. बातचीत दोनों सदनों के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.
He also called up leaders of various political parties like Sonia Gandhi, Mulayam Singh Yadav, Akhilesh Yadav, Mamata Banerjee, Naveen Patnaik, K Chandrashekar Rao, MK Stalin and Parkash Singh Badal. #Coronavirus https://t.co/V7hL8FIh5F
— ANI (@ANI) April 5, 2020
संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अप्रैल सुबह 11 बजे सदन में उन विभिन्न पार्टियों के नेताओं से बातचीत करेंगे जिनके लोकसभा और राज्यसभा में पांच या इससे अधिक सदस्य हैं.
ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस बैठक में देश के मौजूदा हाल के बारे में विपक्ष के लोगों के साथ चर्चा करेंगे. देश में लॉकडाउन किए जानें के बाद पीएम मोदी का विपक्षी नेताओं के साथ यह पहला संवाद होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

