देश

Wayanad Landslide: वायनाड पीड़ितों के लिए 100 से ज्यादा घर बनाएगी कांग्रेस, केरल दौरे पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- VIDEO

राहुल गांधी बोले कि हम वायनाड की हर संभव मदद करेंगे. कांग्रेस परिवार यहां 100 से अधिक घर बनाने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहता है. मुझे लगता है कि केरल ने इस तरह की त्रासदी एक क्षेत्र में नहीं देखी है.

Wayanad Landslide: वायनाड पीड़ितों के लिए 100 से ज्यादा घर बनाएगी कांग्रेस, केरल दौरे पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- VIDEO
Credit - ANI

Wayanad Landslide: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि यह एक भयानक त्रासदी है. हम कल घटनास्थल पर गए थे. हम शिविरों में गए, हमने वहां की स्थिति का आकलन किया. आज, हमने प्रशासन और पंचायत के साथ बैठक की. उन्होंने हमें हताहतों की संख्या, क्षतिग्रस्त हुए घरों की संख्या और उनकी रणनीति के बारे में जानकारी दी. हम वायनाड की हर संभव मदद करेंगे. कांग्रेस परिवार यहां 100 से अधिक घर बनाने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहता है. मुझे लगता है कि केरल ने इस तरह की त्रासदी एक क्षेत्र में नहीं देखी है. मैं इस मामले को दिल्ली में उठाऊंगा और केरल के मुख्यमंत्री के साथ भी इस पर चर्चा करूंगा.

वायनाड पीड़ितों के लिए 100 ज्यादा घर बनाएगी कांग्रेस: राहुल गांधी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).