Wayanad and Coaching Center Accidents: कांग्रेस सांसदों ने वायनाड और कोचिंग सेंटर हादसे में मरने वालों के लिए रखा मौन

कांग्रेस पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य और सांसदों ने संसद के सेंट्रल हॉल में केरल के वायनाड में भूस्खलन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत और दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की मौत पर दो मिनट का मौन रखा जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए.

Photo Credit: X

Wayanad and Coaching Center Accidents: कांग्रेस पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य और सांसदों ने संसद के सेंट्रल हॉल में केरल के वायनाड में भूस्खलन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत और दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की मौत पर दो मिनट का मौन रखा जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए. बता दें कि वायनाड के चूरलपारा में मंगलवार को भीषण भूस्खलन हुआ. जिसमें अब तक 174 लोगों की जान जा चुकी है. सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडकाईल और पोथुकालू शामिल हैं.

इन इलाकों के स्थानीय लोग जो किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे, तबाही की भयावहता से बुरी तरह टूट चुके हैं. इस भीषण त्रासदी के बाद सेना, वायुसेना, नौसेना, एनडीआरएफ, पुलिस और फायर फोर्स की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं. भारतीय सेना के दक्षिणी कमान ने बचाव अभियान की जानकारी दी. सेना के दक्षिणी कमान ने बताया कि वायनाड में भूस्खलन के बाद एनडीआरएफ, राज्य बचाव दल, कोस्ट गार्ड, नौसेना और वायुसेना के साथ इंडियन आर्मी संकट के इस समय में लगातार काम कर रही हैं. यह भी पढ़ें: Video: बस स्टैंड के पास दूकान के सामने लोगों को दिखी बम जैसी चीज, मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड, चंद्रपुर जिले के गडचांदुर की घटना

मानव निर्मित पुल बनाकर अब तक 1000 लोगों को बचाया गया है. सेना की टुकड़ी ने करीब 70 शव बरामद किए हैं. एक्स पर पोस्ट में कहा गया, “भारतीय वायुसेना के विमान एएन-32 और सी-130 द्वारा त्रिवेंद्रम से दो अतिरिक्त सेना टुकड़ियां मंगलवार को 10:30 बजे कालीकट पहुंची. इन टुकड़ियों ने शाम 6 बजे वायनाड के लिए अपनी आगे की यात्रा शुरू की. बुधवार सुबह 6:45 बजे तक छुट्टी पर गए आर्मी ऑफिसर मिशन में शामिल होने के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं.”

इसके अलावा 27 जुलाई (शनिवार) को दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके स्थित राऊ कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था. इसमें डूबने से यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत हो गई थी. इन छात्रों की पहचान तानिया सोनी, श्रेया यादव और नवीन डेल्विन के रूप में हुई. तानिया सोनी का संबंध बिहार से ही था. वो बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली थी. दिल्ली वो आईएएस बनने का सपना लिए आई थी और इसी को पूरा करने के लिए जी जान से जुटी थी. इस मुद्दे पर भी कांग्रेस के सांसदों ने दो मिनट का मौन रखा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Kerala Lottery Result Today 3 PM Live: सुवर्णा केरलम SK-47 लॉटरी के नतीजे 3 बजे होंगे जारी, यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची लाइव