Video: बस स्टैंड के पास दूकान के सामने लोगों को दिखी बम जैसी चीज, मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड, चंद्रपुर जिले के गडचांदुर की घटना
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के गडचांदुर में बस स्टैंड के पास एक दूकान के बाहर बम जैसी चीज दिखने के बाद परिसर में खलबली मच गई और जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बम स्क्वाड भी पहुंचा.
Video: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के गडचांदुर में बस स्टैंड के पास एक दूकान के बाहर बम जैसी चीज दिखने के बाद परिसर में खलबली मच गई और जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बम स्क्वॉड भी पहुंचा. इस दौरान गढ़चिरौली से बम स्क्वॉड को बुलाया गया और छह घंटे की मशक्कत के बाद पता चला की ये बम नहीं था.
इस दौरान आसपास भी डर का माहौल था. पुलिस ने इस घटना को अफवाह बताया और दोपहर से लेकर शाम सात बजे तक बम स्क्वॉड चीज को चेक करते रहा. इस दौरान पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर रही. बम स्क्वॉड ने जब बैग की तलाशी ली और बम की खबर को अफवाह बताया तो पुलिस ने राहत की सांस ली. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. गलत जानकारी देकर दहशत फैलाने को लेकर भी इनसे पूछताछ जारी है. ये भी पढ़े :Jammu To Jodhpur Trains Bomb Threat: जम्मू से जोधपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में बम की खबर, धमकी के बाद मौके पर पुलिस मौजूद, जांच शुरू- VIDEO
देखें वीडियो :
#Chandrapur- Bomb- like object Found in Cloth Store in Gadchanndur, Chandrapur.@SPChandrapur pic.twitter.com/DBkNGD3taw
— The Vocal News (@thevocalnews) July 31, 2024
जानकारी के मुताबिक़ शहर के भगवती कलेक्शन कपड़े की दूकान के संचालक की पत्नी को अज्ञात का फ़ोन आया और उसने कहा की दूकान में एक बैग रखा है , उसे छूने से बड़ा नुकसान हो सकता है. इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी और पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद डिटेक्टर से वस्तु को चेक किया गया और गढ़चिरौली से बम स्क्वॉड को बुलाया गया.
इसके बाद बैग में एक चीज से दो वायर जुड़े हुए थे. इसके बाद इसे चेक किया गया और बम स्क्वॉड ने इसको अफवाह बताया.आसपास के सीसीटीवी के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे भी पूछताछ जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

