UP Assembly Session 2024: यूपी विधानसभा में आज सीएम योगी और सपा नेता शिवपाल यादव के बीच वार-पलटवार का दौर देखने को मिला. दरअसल, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद को बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि सबसे पहले आपके चयन के लिए मैं आपको बधाई देता हूं. वो अलग विषय है कि आपने चचा को गच्चा दे ही दिया, चाचा बेचारे हमेशा ऐसे ही मात खाते हैं. उनकी नियति ही ऐसी है, क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है. इस बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि हमें गच्चा नहीं मिला है, पांडे जी बहुत सीनियर हैं. 3 वर्ष आपके संपर्क में रहे, तो गच्चा तो आपने भी दिया. जब आपने गच्चा दिया तो उत्तर प्रदेश बहुत पीछे चला गया. अब 2027 में सपा फिर से आगे आएगी और अभी जो आपके डिप्टी चीफ मिनिस्टर हैं, वो आपको गच्चा देंगे.
आपने चाचा को गच्चा दिया: सीएम योगी
सीएम योगी ने सदन में नेता प्रतिपक्ष से कहा - आपने चाचा को गच्चा दिया..#CMYogi #UPVidhansabh#Assembly pic.twitter.com/wJGdBIlDjX
— vikash srivastava (@Vikashsri17) July 30, 2024
डिप्टी सीएम भी गच्चा देंगे: शिवपाल यादव
सीएम योगी आदित्यनाथ के 'चचा को गच्चा' देने वाले बयान पर आया चाचा शिवपाल यादव का पलटवार, बोले: आपके जो डिप्टी चीफ मिनिस्टर हैं वो आपको फिर गच्चा देंगे। #ShivpalYadav #CMYogi #AkhileshYadav | @shivpalsinghyad pic.twitter.com/Sq8cNsNsNR
— UP Tak (@UPTakOfficial) July 30, 2024












QuickLY