Arvind Kejriwal Bail: आज शाम 6 बजे तक रिहा हो सकते हैं सीएम अरविंद केजरीवाल, थोड़ी देर में तिहाड़ जेल पहुंचेगा सुप्रीम कोर्ट का आदेश
(Photo : X)

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है. उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है. कहा जा रहा है कि उन्हें आज शाम 6 बजे तक रिहा किया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी भी थोड़ी ही देर में तिहाड़ जेल तक पहुंच जाएगा. बता दें, सीएम केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 40 दिन से तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट से 4 जून तक की रिहाई का अनुरोध किया था, जिसे SC ने खारिज कर दिया.

दिल्ली : शाम 6 बजे तक रिहा हो सकते हैं सीएम केजरीवाल