देश

राम जन्मभूमि विवाद: CJI अयोध्या विवाद की सुनवाई की रिकॉर्डिंग मामले पर करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अयोध्या विवाद मामले में दैनिक सुनवाई की रिकॉडिर्ंग की मांग वाली याचिका को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष भेज दिया है. हालांकि, न्यायाधीशों आर.एफ. नरीमन और सूर्यकांत की एक पीठ ने प्रधान न्यायाधीश गोगोई की अगुवाई वाली पीठ को यह मामला सौंप दिया.

राम जन्मभूमि विवाद: CJI अयोध्या विवाद की सुनवाई की रिकॉर्डिंग मामले पर करेंगे फैसला
सुप्रीम कोर्ट (Photo Credit- IANS)

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को अयोध्या विवाद मामले में दैनिक सुनवाई की रिकॉडिर्ंग की मांग वाली याचिका को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष भेज दिया है. भाजपा के पूर्व नेता व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचारक के.एन. गोविंदाचार्य ने इस संबंध में याचिका दाखिल की है.

उन्होंने मामले में कार्यवाही की ऑडियो रिकॉडिर्ंग और लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है. यदि इनमें से कुछ भी नहीं किया जा सकता है, तो याचिका में शीर्ष अदालत से मांग की गई है कि वह कम से कम कार्यवाही की प्रतिलिपि(ट्रांस्क्रिप्ट) तैयार कराए.

यह भी पढ़ें : Ayodhya Case: सिरोही के पूर्व राजपरिवार ने किया भगवान राम के वंशज होने का दावा

हालांकि, न्यायाधीशों आर.एफ. नरीमन और सूर्यकांत की एक पीठ ने प्रधान न्यायाधीश गोगोई की अगुवाई वाली पीठ को यह मामला सौंप दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).