Modi Ji Ko Jai Shree Ram: रोड शो में बच्चे ने लगाए 'मोदी जी को जय श्री राम' के नारे, प्रधानमंत्री के नन्हे प्रशंसक का वीडियो वायरल

PM Modi Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद मंगलवार (14 नवंबर) की रात के करीब 10 बजे झारखंड के रांची पहुंचे. पीएम मोदी ने रांची में 10 किमी लंबा रोड शो किया. इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार की शाम मध्य प्रदेश के इंदौर में भी विशाल रोड शो किया था. रोड शो में रास्ते में खड़े लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया.

रोड शो के दौरान पीएम मोदी के स्वागत के लिए सड़क को दोनों तरफ भारी भीड़ इकट्ठा हुई. इसी दौरान एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मासूम बच्चे ने 'मोदी जी को जय श्री राम' (Modi Ji Ko Jai Shree Ram) के नारे लगाए. अपनी मां के कंधे पर बैठकर बच्चा पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब नजर आया.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे दमखम से जुटे हैं. मंगलवार (14 नवंबर) को उन्होंने ताबड़तोड़ तीन रैलियां की. इसके बाद पीएम मोदी ने इंदौर में रोड शो किया.