Punjab New CM: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम (Photo Credits PTI)

अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. अब तक इस रेस में सबसे आगे कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा का नाम चल रहा था. लेकिन मुख्यमंत्री की लड़ाई में चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने बाजी मारने में कामयब हुए हैं. हाईकमान ने चन्नी को राज्य का नया सीएम बनाने को लेकर फैसला लिया है. चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी हैं. बता दें कि कि चरणजीत सिंह चन्नी को हाईकमान की तरफ से सीएम पद का चेहरा चुने जाने के बाद सरकार बनाने के लिए चन्नी राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद समय मांगेगे. समय मिलने के बाद कहा जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.