Baramati Evm: बारामती में ईवीएम के स्ट्रॉन्गरूम का सीसीटीवी 45 मिनट तक रहा बंद, शरद पवार की एनसीपी पार्टी का आरोप
पुणे : बारामती लोकसभा क्षेत्र के ईवीएम स्ट्रॉन्गरूम का सीसीटीवी कथित तौर पर लगभग 45 मिनट तक बंद रहा. इस घटना पर विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने विरोध जताया है.
पुणे:बारामती लोकसभा क्षेत्र के ईवीएम स्ट्रॉन्गरूम का सीसीटीवी कथित तौर पर लगभग 45 मिनट तक बंद रहा. इस घटना पर विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने विरोध जताया है.
बारामती लोकसभा सीट के लिए राज्य के 10 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के साथ सात मई को मतदान हुआ था. चार जून को होने वाली मतगणना के लिए निर्वाचन क्षेत्र के सभी ईवीएम को स्ट्रॉन्गरूम में रखा गया है.राकांपा (सपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह स्ट्रॉन्गरूम में लगे सीसीटीवी को बंद पाया.
कुछ गड़बड़ होने की आशंका होने पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया. मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से की.
बारामती सीट से अपनी भाभी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ए.पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं राकांपा (सपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताई.
उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना का एक कथित वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “यह बेहद संदेहास्पद है कि जहां ईवीएम रखा गया है, वहां का सीसीटीवी बंद है. '' यह भी पढ़े :Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 3 बजे तक 52.60 प्रतिशत मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक वोटिंग, एमपी दूसरे स्थान पर
उन्होंने बताया कि जब उनके चुनाव प्रतिनिधियों ने इस मामले को संबंधित अधिकारियों और प्रशासन के संज्ञान में लाया, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया.
राकांपा (सपा) अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुले ने कहा,“ उस स्थान पर कोई तकनीशियन उपलब्ध नहीं था, हमारे प्रतिनिधियों को ईवीएम की स्थिति का निरीक्षण करने की अनुमति नहीं थी. यह बहुत गंभीर और संदिग्ध मामला है. ”
सुले ने मांग की कि चुनाव आयोग को तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए और सीसीटीवी बंद होने के कारणों का खुलासा करना चाहिए व चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. इन आरोपों पर सुनेत्रा ए. पवार की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

