Sanjay Nishad's Convoy Accident: यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की गाड़ी रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गई है. इस एक्सीडेंट मे मंत्री संजय निषाद को मामूली चोटें आईं हैं. बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी की टक्कर उनके ही स्कॉट की गाड़ी से हो गई थी. हादसे के बाद मंत्री निषाद को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. फिलहाल, मंत्री जी की हालत ठीक बताई जा रही है और उन्हें प्रतापगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया है. हादसे में मंत्री के काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं हैं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की गाड़ी का एक्सीडेंट
रायबरेली
⏺️कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की गाड़ी का एक्सीडेंट
⏺️बाल बाल बचें कैबिनेट मंत्री
⏺️मंत्री एस्कॉर्ट के साथ लखनऊ के लिए रवाना
⏺️सलोन कोतवाली के करहिया की घटना@mahamana4u #raebareli #sanjaynishad #acident #abcnewsmedia pic.twitter.com/GLfZfZ37zb
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) October 9, 2024
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद सड़क हादसे में चोटिल
प्रतापगढ़ - कैबिनेट मंत्री संजय निषाद सड़क हादसे में चोटिल होने के संबंध में प्रतापगढ़ पुलिस का बयान.. pic.twitter.com/DFtArv4enr
— अजय कुमार द्विवेदी एडवोकेट (जर्नलिस्ट) (@AjayDwi65357304) October 9, 2024













QuickLY