नागरिकता कानून और NRC के विरोध में आज महाराष्ट्र बंद, मुंबई में किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) का विरोध जारी है. इस बीच वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने शुक्रवार (24 जनवरी) को महाराष्ट्र में राज्यव्यापी बंद का आव्हान किया है. जिसके मद्देनज़र मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए है.

मुंबई पुलिस (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) का विरोध जारी है. इस बीच वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने शुक्रवार (24 जनवरी) को महाराष्ट्र (Maharashtra) में राज्यव्यापी बंद का आव्हान किया है. जिसके मद्देनज़र मुंबई (Mumbai) में सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक वंचित बहुजन अघाड़ी के बंद को लेकर मुंबई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. संवेदनशील जगहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. राज्य के कई स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधन से अपील की गई है कि वे 24 जनवरी को 'महाराष्ट्र बंद' के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थान बंद रखें. नागरिकता कानून का विरोध कर रहे मुख्यमंत्रियों के खिलाफ लखनऊ हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

वीबीए अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने कहा था कि वह इस मुद्दे को लोगों के सामने लाने के लिए 24 जनवरी को महाराष्ट्र में बंद बुला रहे है. इसके अलावा अर्थव्यवस्था का मुद्दा उठाने के लिए भी बंद का आव्हान किया गया है. इससे पहले वीबीए नेता ने सीएए और एनआरसी को अनुसूचित जातियों (एससी) और जनजातियों के खिलाफ होने का दावा किया था.

पुणे में हालात सामान्य-

उधर, मुंबई में सीएए और एनआरसी के खिलाफ एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार भी आज विरोध प्रदर्शन करेंगे. हाल ही में गेटवे ऑफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन के दौरान शरद पवार ने वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर के साथ मंच साझा किया और गांधी शांति यात्रा में हिस्सा लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड