ना INDIA, ना NDA... लोकसभा चुनाव में BSP किसी से नहीं करेगी गठबंधन, मायावती का बड़ा ऐलान

लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती ने बड़ा एलान किया है. BSP सप्रीमो ने INDIA और NDA दोनों अलायंस में जाने से इनकार किया है. अपने जन्मदिन पर मायावती ने ऐलान किया कि बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेगी.

Mayawati | Image: PTI

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती ने बड़ा एलान किया है. BSP सप्रीमो ने INDIA और NDA दोनों अलायंस में जाने से इनकार किया है. अपने जन्मदिन पर मायावती ने ऐलान किया कि बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा 2024 चुनाव में बीएसपी किसी से गठबंधन नहीं करेगी. गठबंधन में चुनाव से हमारी पार्टी को नुकसान होता है. हमारी पार्टी लोकसभा के आमचुनाव अकेले ही लड़ेगी. मायावती ने कहा कि हम INDIA अलायंस में शामिल नहीं होंगे. Lok Sabha Elections 2024: तीसरी बार मोदी सरकार के लिए बीजेपी का गेम प्लान, जनवरी के आखिरी हफ्ते तक जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट.

मायावती ने कहा, गठबंधन से बीएसपी को फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है. हमारी पार्टी को धांधली की वजह से नुकसान ज्यादा होता है. उन्होंने कहा कि सवर्ण वोट बसपा पर ट्रांसफर नहीं होते. इसलिए बसपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. अधिकांश दलों की मानसिकता जातिवादी है सांप्रदायिक सोच वाली पार्टी से दूरी रखेंगे.

बीएसपी चीफ ने कहा, हमारी पार्टी का सर्वोच्च नेतृत्व एक दलित के हाथ में है. गठबंधन करने पर हमारा वोट तो उन्हें मिल जाता है. मगर उनका वोट ख़ासकर सवर्ण वोट हमें नहीं मिलता है. मायावती ने कहा कि अगर मेरी पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में अच्छे नतीजे लाते है तो यही मेरे लिए गिफ्ट होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड