बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या
सूत्रों के अनुसार, मंडल, मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को मनाने के लिए भाजपा के झंडे लगा रहा था। इसी दौरान उस पर हमला किया गया।
कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की गुरुवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। केतुग्राम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि सुशील मंडल (50) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। मंडल को भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, मंडल, मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को मनाने के लिए भाजपा के झंडे लगा रहा था। इसी दौरान उस पर हमला किया गया।
यह पूछे जाने पर कि क्या परिवार ने हत्या से किसी राजनीतिक संबंध की शिकायत की है, अधिकारी ने कहा, "एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा आरोपी है और इसे लेकर हमेशा की तरह राजनीतिक दोषारोपण का खेल शुरू हो गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
संबंधित खबरें
Goa Sex Scandal: गोवा सेक्स स्कैंडल मामले में BJP पार्षद का बेटा सोहम नाइक गिरफ्तार, लड़कियों का शोषण-अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप
Kerala Assembly Election 2026: त्रिशूर से प्रचार की शुरुआत कर सकते हैं पीएम मोदी, पद्मजा वेणुगोपाल के लिए करेंगे रोड शो
Puducherry Assembly Elections 2026: विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की पहली सूची, 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित
Hubballi: इंस्टाग्राम रील के चक्कर में गई बीजेपी नेता के बेटे की जान; ऑडी और ओला स्कूटर के बीच स्टंट के दौरान हुआ भीषण हादसा
\