MCD Standing Committee Polls: बीजेपी ने जीती एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी की 18वीं सीट, 115 वोटों से विजयी हुए सुंदर सिंह

दिल्ली एमसीडी की स्थायी समिति की आखिरी खाली सीट के लिए हुए मतदान में भाजपा उम्मीदवार सुंदर सिंह ने जीत हासिल कर ली है. मतदान के दौरान भाजपा नेता को 115 वोट मिले, जबकि आप उम्मीदवार निर्मला कुमारी को शून्य वोट मिले.

Photo- X/@Virend_Sachdeva

MCD Standing Committee Polls: दिल्ली एमसीडी की स्थायी समिति की आखिरी खाली सीट के लिए हुए मतदान में भाजपा उम्मीदवार सुंदर सिंह ने जीत हासिल कर ली है. मतदान के दौरान भाजपा नेता को 115 वोट मिले, जबकि आप उम्मीदवार निर्मला कुमारी को शून्य वोट मिले. इस चुनाव परिणाम के साथ, अब पैनल में भाजपा के 10 सदस्य हो गए हैं, जबकि सत्तारूढ़ आप के पास केवल आठ हैं. बता दें, भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद से यह पद खाली था.

स्थायी समिति दिल्ली नगर निगम की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है. आज मतदान के दौरान महापौर और उप महापौर की अनुपस्थिति में अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र यादव पीठासीन अधिकारी बनाए गए थे.

ये भी पढें: Delhi: एमसीडी स्थायी समिति सदस्य चुनाव से पहले ‘आप’ के दो पार्षद भाजपा में शामिल

दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति की एकमात्र खाली सीट के लिए हुए मतदान के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) ने कड़ी आपत्ति जताई. दरअसल, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी आयुक्त को स्थायी समिति के छठे सदस्य के लिए 5 अक्टूबर को चुनाव कराने का निर्देश दिया था, लेकिन उपराज्यपाल ने 27 सितंबर को ही मतदान कराने का आदेश जारी कर दिया. इसे लेकर आप ने चुनाव का बहिष्कार किया.

चुनाव प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए मेयर ने कहा कि आज दोपहर एक बजे मतदान कराने का जो आदेश जारी किया गया है, वह अवैध और असंवैधानिक है. दिल्ली के उपराज्यपाल को सदन की कार्यवाही में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं होना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड