Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में मीरा भयंदर से नरेंद्र लालचंदजी मेहता और उमरेड से सुधीर पारवे को उम्मीदवार बनाया गया है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आज है, लेकिन महा विकास अघाड़ी और महायुति ने अभी सभी 288 सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं घोषित किए हैं. महायुति ने 281 सीटों पर उम्मीदवार तय किए हैं, जबकि एमवीए ने 265 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. इसमें कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी शामिल हैं. यह चुनाव सभी पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन नतीजे आने पर यह साफ होगा कि जनता का किसे समर्थन मिलता है.
महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट
BJP announces names of 2 more candidates for #MaharashtraAssemblyElections2024 pic.twitter.com/adGnbGzNSJ
— ANI (@ANI) October 29, 2024











QuickLY