बीजेपी MLA मदन दिलावर का विवादित बयान, बोले- कथित किसान आंदोलन में खा रहे हैं चिकन बिरयानी, बर्ड फ्लू फैलने का खतरा
राजधानी दिल्ली की सीमा पर किसान अपनी मांग को लेकर अब भी अड़े हुए हैं. आंदोलन लगातार जारी है. इस बीच कई बार बैठकें तो हुई लेकिन उसका कोई हल नहीं निकल पाया. केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि इस समस्या का हल निकल जाए. लेकिन इस बीच कई नेता विवादित बयान देकर विपक्ष को घर बैठे मुद्दा दे रहे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान बीजेपी नेता और विधायक मदन दिलावर (MLA Madan Dilawar) का एक विवादित बयान आया है. दरअसल उन्होंने कहा, आंदोलन के दौरान चिकन बिरयानी (Chicken Biryani) खाकर बर्ड फ्लू (Bird Flu) फैलाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते तथाकथित किसानों को हटाया नहीं गया तो पूरे देश में बर्ड फ्लू फैल जाएगा.
नई दिल्ली:- राजधानी दिल्ली की सीमा पर किसान अपनी मांग को लेकर अब भी अड़े हुए हैं. आंदोलन लगातार जारी है. इस बीच कई बार बैठकें तो हुई लेकिन उसका कोई हल नहीं निकल पाया. केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि इस समस्या का हल निकल जाए. लेकिन इस बीच कई नेता विवादित बयान देकर विपक्ष को घर बैठे मुद्दा दे रहे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान बीजेपी नेता और विधायक मदन दिलावर (MLA Madan Dilawar) का एक विवादित बयान आया है. दरअसल उन्होंने कहा, आंदोलन के दौरान तथाकथित किसान चिकन बिरयानी (Chicken Biryani) खाकर बर्ड फ्लू (Bird Flu) फैलाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते तथाकथित किसानों को हटाया नहीं गया तो पूरे देश में बर्ड फ्लू फैल जाएगा.
विधायक मदन दिलावर ने कहा, आंदोलनकारियों को एकत्र होने से रोकना चाहिए. अगर बातचीत से मसले का हल निकल जाए तो अच्छा नहीं तो सरकार को सख्ती बरतनी चाहिए. आंदोलनकारियों ने रास्ता रोक के रखा है. जिसके कारण आम जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. मदन दिलावर ने यह भी कहा कि आंदोलन में कई लोग आ रहे हैं. कुछ भेष बदलकर आ रहे हैं. इनमे कोई आतंकी भी हो सकता है. इनमे कोई लुटेरा या चोर भी हो सकता है जो किसानों के दुश्मन हो. Farmers Protest: सिंघु बॉर्डर पर 40 साल के एक किसान ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

