बिहार: फरार विधायक अनंत सिंह ने कहा- गिरफ्तार होने से नहीं डरता, 3-4 दिन में करूंगा सरेंडर

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने रविवार रात एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में अनंत सिंह ने कहा कि मैं गिरफ्तार होने से नहीं डरता. मैं अगले 3-4 दिनों में सरेंडर करूंगा. मैं पिछले 14 वर्षों में उस घर में नहीं गया था, इसलिए वहां एके-47 रखने का कोई सवाल ही नहीं है.

अनंत सिंह (Photo Credits: IANS)

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए बिहार (Bihar) के मोकामा (Mokama) से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने रविवार रात एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में अनंत सिंह ने कहा कि मैं गिरफ्तार होने से नहीं डरता. मैं अगले 3-4 दिनों में सरेंडर (Surrender) करूंगा. मैं पिछले 14 वर्षों में उस घर में नहीं गया था, इसलिए वहां एके-47 (AK-47) रखने का कोई सवाल ही नहीं है. दरअसल, शनिवार देर रात पटना (Patna) पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए उनके सरकारी आवास पर पहुंची. जब अनंत सिंह को पुलिस के आने की भनक लगी तो वो अपने आवास के पिछले दरवाजे से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे.

ज्ञात हो कि अनंत सिंह के घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड की बरामदगी होने पर पुलिस ने उनके खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून ‘गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम’ (UAPA) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कांतेश कुमार मिश्र ने शनिवार को बताया था कि गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित सिंह के पैतृक आवास पर पुलिस ने छापेमारी कर एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद किए हैं. यह भी पढ़ें- बिहार: गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को निर्दलीय MLA अनंत सिंह ने दिया चकमा, पीछे के दरवाजे से हुए फरार

उन्होंने बताया था कि आधुनिक हथियार और अग्नेयास्त्र बरामद होने के मद्देनजर सिंह के खिलाफ यूएपीए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गौरतलब है कि “छोटे सरकार” उपनाम से जाने जाने वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है. एक ठेकेदार और उसके भाई की हत्या की साजिश रचने के सिलसिले में गिरफ्तार चार अपराधियों में से एक मोबाईल फोन से एक आडियो क्लीप में सिंह की आवाज का नमूना देने के लिए हाल ही में पटना स्थिति बिहार पुलिस मुख्यालय बुलाया गया था.

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें