देश

Bihar Pension Hike: बिहार सरकार ने बढ़ा दी पेंशन, 39 लाख लोगों को नौकरी का किया वादा; CM नीतीश ने PM मोदी के सामने किए 3 बड़े ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है.

Bihar Pension Hike: बिहार सरकार ने बढ़ा दी पेंशन, 39 लाख लोगों को नौकरी का किया वादा; CM नीतीश ने PM मोदी के सामने किए 3 बड़े ऐलान
(Photo Credits FB)

Bihar Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन (Pension Hike) 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है. इससे लगभग 1.12 करोड़ लोगों को सीधा लाभ होगा. इसके अलावा, सभी लोगों को घरेलू बिजली मुफ्त (Free Electricity) दी जाएगी. नीतीश कुमार ने रोजगार (Govt. Jobs) के क्षेत्र में भी कई बड़े कदम उठाने की बात कही. अब तक 39 लाख लोगों को नौकरी मिल चुकी है और आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ और युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि राज्य में नई औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी, जिसमें केंद्र सरकार हर तरह की मदद करेगी.

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे और बिहार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

ये भी पढें: Bihar Politics: क्या नीतीश कुमार के बेटे निशांत लड़ेंगे चुनाव? पटना में JDU दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर (Watch Video)

बिहार सरकार ने किए 3 बड़े ऐलान

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).