Bihar BJP President Dilip Jaiswal: बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को मिली Y+ सिक्योरिटी, IB की थ्रेट रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय का फैसला
Photo- X/@DilipJaiswalBJP

Bihar BJP President Dilip Jaiswal: बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को गृह मंत्रालय ने Y+ कैटगरी की सुरक्षा सुरक्षा प्रदान की है. अब उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे. केंद्र सरकार ने IB की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर उन्हें ये सुरक्षा प्रदान की है. इंटेलिजेंस ब्यूरो ने दिलीप जायसवाल की जान को खतरा बताया था और धमकी की रिपोर्ट दी थी. बता दें, हाल ही में बिहार बीजेपी के संगठन में बड़ा बदलाव हुआ था. पार्टी ने दिलीप जायसवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी राज्य की कमान संभाल रहे थे.

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को मिली Y+ सिक्योरिटी