Lok Sabha Election 2024: एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, इंदौर से पार्टी उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने वापस लिया नामांकन

मध्य प्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. यहां से पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इंदौर में कांग्रेस के अक्षय कांति बम और भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी के बीच मुकाबला था, मगर सोमवार को अक्षय ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया.

Photo- ANI

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. यहां से पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इंदौर में कांग्रेस के अक्षय कांति बम और भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी के बीच मुकाबला था, मगर सोमवार को अक्षय ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया.

इस तरह अक्षय कांति बम ने एक तरह से सियासी बम फोड़ दिया है. संभावना जताई जा रही है कि वह भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Rajnath Singh Files Nomination: राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी सहित ये नेता रहे मौजूद- VIDEO

इंदौर से पार्टी उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने वापस लिया नामांकन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर लिखा, इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है.

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में इंदौर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था. इंदौर में किसी सीट पर कांग्रेस को जीत नहीं मिली थी. इससे पहले सूरत सीट पर भी ऐसा ही कुछ हुआ था, जहां बीजेपी उम्मीदवार को निर्विरोध जीत मिल गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड