Rajnath Singh Files Nomination: राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी सहित ये नेता रहे मौजूद- VIDEO
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे
Rajnath Singh Files Nomination: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे. इससे पहले भाजपा राज्य मुख्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक एक प्रभावशाली रोड शो निकाला गया.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य, राज्य भाजपा प्रमुख भूपेन्द्र चौधरी, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और सुधांशु त्रिवेदी भी 'लखनऊ विकास यात्रा' के रूप में डिजाइन किए गए रथ के ऊपर नजर आए. इस जुलूस में शामिल होने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा. इस मौके पर लोगों ने पुष्प की वर्षा की. यह भी पढ़े: Smooth Passage Created for Ambulance: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में किया रोड शो, भीड़ में फंसी एंबुलेंस के लिए बनाया गया सुगम मार्ग (Watch Video)
राजनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन:
#WATCH | Uttar Pradesh: Defence Minister and BJP's candidate from Lucknow Lok Sabha seat, Rajnath Singh files his nomination papers for #LokSabhaElections2024
UP CM Yogi Adityanath and Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami also present.
Lucknow will vote in the fifth phase of… pic.twitter.com/fhizc9sTdn
— ANI (@ANI) April 29, 2024
नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की, उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए. मंदिर से सीधे हजरतगंज पहुंचे। वहां से रोड शो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल गया.
इसके पहले धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने बदलता हुआ लखनऊ देखा है, आज यहां फ्लाईओवर हैं, मेट्रो है, हर तरह के पार्क हैं, सड़कें हैं, लाइटें हैं, गलियां हैं। लखनऊ का बहुत तेजी से विकास हुआ है. जो काम अटलजी के समय में शुरू हुआ था, उसको राजनाथ सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2024 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

