गौतम गंभीर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, कहा -'अगर मेरे जलेबी खाने से प्रदूषण बढ़ता है तो जीवन भर के लिए इसे खाना छोड़ दूंगा'
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के लिए पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 'अगर मेरा जलेबी खाने से दिल्ली का प्रदुषण बढ़ा है, तोह मैं हमेशा के लिए जलेबी छोड़ सकता हूं...10 मिनट में मुझे ट्रोल करना शुरू कर दिया, अगर इतनी मेहनत दिल्ली की प्रदुषण को कम करने में की होती तो हम सांस ले पाते.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के लिए पूर्वी दिल्ली (East Delhi) से सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 'अगर मेरा जलेबी खाने से दिल्ली का प्रदुषण बढ़ा है, तोह मैं हमेशा के लिए जलेबी छोड़ सकता हूं...10 मिनट में मुझे ट्रोल करना शुरू कर दिया, अगर इतनी मेहनत दिल्ली की प्रदुषण को कम करने में की होती तो हम सांस ले पाते.
हाल में राजधानी दिल्ली के आईटीओ क्षेत्र में गंभीर के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए थे. वहीं इस पोस्टर के निचे लिखा गया था कि आपने इन्हें कहीं देखा है? आखिरी बार इन्हें जलेबी खाते हुए इंदौर में देखा गया था. पूरी दिल्ली इन्हें ढूंढ रही है. बता दें कि लोगों का गुस्सा गंभीर के उपर इस लिए बरस रहा है क्योंकि दिल्ली (Delhi) में प्रदूषण (Pollution) पर होने वाली 15 नवंबर की मीटिंग में वह शामिल नहीं हुए थे. यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में हवा हो रही है साफ, आज से खुलेंगे स्कूल
#WATCH: Gautam Gambhir, BJP MP says."Agar mera jalebi khane se Delhi ka pollution badha hai, toh main hamesha ke liye jalebi chhod sakta hoon...10 minute mein mujhe troll karna shuru kar diya, agar itni mehnat Delhi ki pollution ko kam karne mein ki hoti toh hum saas le pate." pic.twitter.com/K2oW5qokht
— ANI (@ANI) November 18, 2019
बता दें कि यह मीटिंग शहरी विकास की संसदीय स्थायी समिति की थी. गौतम गंभीर के इस मीटिंग में शामिल न होने के बाद इंटरनेट यूजर्स उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर हो रहे आलोचनाओं के बीच गंभीर ने कहा- 'मेरा काम खुद बोलेगा. अगर मुझे गाली देने से दिल्ली का प्रदूषण कम होता है तो आप मुझे जी भरकर गाली दीजिए.'
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2019 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

