Coronavirus: आप विधायक आतिशी का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, सीएम केजरीवाल ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार यानि आज ट्वीट करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी की कालकाजी विधानसभा से विधायक आतिशी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. आतिशी ने 16 जून को कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आज 17 जून को पॉजिटिव आई है.

आतिशी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने बुधवार यानि आज ट्वीट करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की कालकाजी (Kalkaji) विधानसभा से विधायक आतिशी (Atishi Marlena) का कोरोना वायरस (Coronavirus) टेस्ट पॉजिटिव आया है. आतिशी ने 16 जून को कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आज 17 जून को पॉजिटिव आई है. फिलहाल आतिशी को हल्के लक्षण हैं और उन्होंने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है. सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में आतिशी जी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है. मुझे उम्मीद है वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर एक बार फिर लोगों की सेवा में लग जाएंगी.

बता दें कि देश में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) से हाहाकार मचा हुआ है. इस जानलेवा वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र (Maharashtra) है. महाराष्ट्र के बाद देश में इस महामारी का सबसे ज्यादा प्रकोप कही है तो वह राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली (Delhi) है. राजधानी दिल्ली में अबतक इस महामारी के चपेट में आने से 1 हजार 8 सौ 37 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं यहां इस महामारी से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या मौजूदा समय में 26 हजार 3 सौ 51 है. प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 16 हजार 5 सौ लोग ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में काम करने वाले 80 लोग कोरोना वायरस से पाए गए पॉजिटिव

गौरतलब हो कि आतिशी कोरोना के मामलों को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ काम कर रहीं थीं. 11 जून को हेल्थ डिपार्टमेंट के एक अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद 11 जून को ही आतिशी ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था. आतिशी कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाली आप की तीसरी विधायक हैं. इससे पहले करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स