अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को दिया निर्देश, कहा- प्रवासियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना करना न पड़े

देश में कोरोना महामारी अब विध्वंसक रुक धारण कर चूका है. देश में इस महामारी से अबतक 2 हजार 8 सौ 72 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 53 हजार 9 सौ 46 लोग अब भी जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं. इस बीच दूसरे राज्यों में रोजी रोटी के लिए गए प्रवासी मजदूर लॉकडाउन की वजह से रोजगार नहीं मिलने के कारण वापस अपने राज्य लौट रहे हैं.

सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी अब विध्वंसक रुक धारण कर चूका है. देश में इस महामारी से अबतक 2 हजार 8 सौ 72 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 53 हजार 9 सौ 46 लोग अब भी जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं. इस बीच दूसरे राज्यों में रोजी रोटी के लिए गए प्रवासी मजदूर लॉकडाउन की वजह से रोजगार नहीं मिलने के कारण वापस अपने राज्य लौट रहे हैं. इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने सभी अधिकारियों को सुनिश्चित करते हुए निर्देश दिया है कि प्रवासियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. जरूरत के अनुसार उनके लिए ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी.

बता दें कि हाल ही में कई दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों की राह चलते हुए एक्सीडेंट में मौत हो गई है. ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार को देखने को मिला. इस दुर्घटना में तड़के सुबह डीसीएम और ट्रक की टक्कर में 25 मजदूरों की मौत हो गई थी. इसके अलावा इस दिल को दहला देने वाली टक्कर में 36 लोग घायल हो गए थे. इस हादसे में शिकार हुए ज्यादातर लोग बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते थे.

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन 4.0: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र- मेट्रो और बसों को शुरू करने का दिया सुझाव

इस दर्दनाक घटना के पश्चात् देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट करते हुए दुख जताया. पीएम मोदी ने कहा औरैया में हुआ सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है. सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है. इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

पीएम मोदी के अलावा स्टेट के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है. योगी आदित्यनाथ ने मृतक परिवार वालों को 2-2 लाख रुपए व घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\