Amit Shah On POK: भारतीय सेना जीत रही थी, नेहरू सीजफायर नहीं करते तो आज पूरा कश्मीर हमारा होता: अमित शाह

अमित शाह कहा कि POK की 24 सीटों को आरक्षित रखा गया है. उन्होंने कहा 'मैं फिर से कह रहा हूं कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का है, हमारा है और इसे हमसे कोई नहीं छीन सकता.

(Photo : X)

Amit Shah On POK: अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्यसभा में इस पर बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा. अमित शाह कहा कि POK की 24 सीटों को आरक्षित रखा गया है. उन्होंने कहा 'मैं फिर से कह रहा हूं कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का है, हमारा है और इसे हमसे कोई नहीं छीन सकता.

नेहरू को ठहराया जिम्मेदार

अमित शाह ने कश्मीर के विलय के लिए जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही कहा कि नेहरू ने आधा कश्मीर (Pakistan Occupied Kashmir) छोड़ दिया. गृहमंत्री ने कहा टएक बात तो सर्वविदित है कि अगर असामयिक युद्धविराम नहीं हुआ होता तो आज पाक अधिकृत कश्मीर नहीं होता. हमारी सेना जीत रही थी. अगर नेहरु जी दो दिन और रुक जाते और सीजफायर नहीं करते तो आज पूरा कश्मीर हमारा होता. Jammu-Kashmir Bills Pass in Rajya Sabh: राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से जुड़े 2 विधेयकों को मिली मंजूरी, अमित शाह के भाषण का वीडियो वायरल

अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 ने अलगाववाद को बढ़ावा दिया और अलगाववाद के कारण आतंकवाद को बढ़ावा मिला. एक गलत फैसला हो सकता है, लेकिन जब इतिहास और समय यह साबित कर दे कि वह फैसला गलत है तो राष्ट्रहित की ओर लौटना चाहिए.

गृहमंत्री ने कांग्रेस से कहा कि मैं अब भी कहता हूं, वापस आ जाओ नहीं तो जितने सांसद बचे हैं, वह भी नहीं रहेंगे. अगर आप आज भी इस फैसले पर कायम रहना चाहते हैं तो जनता देख रही है- 2024 में मुकाबला होगा और पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड