VIDEO: छत्तीसगढ़ के रायपुर के पास कृषि मंत्री रामविचार नेताम की कार का एक्सीडेंट, जख्मी हालत हॉस्पिटल में किया गया एडमिट
Credit-(FB )

रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जिसमें राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की कार का रायपुर के पास एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में उन्हें काफी  चोटें आई है. इस एक्सीडेंट में उनकी गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है. उन्हें रायपुर के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. उन्हें हॉस्पिटल में पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था. बताया जा रहा है की एक पिकअप वाहन उनकी कार से टकराया. जिसके कारण ये हादसा हुआ. उनका इलाज जारी है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @rashmidTOI नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Accident Caught on Camera: छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता धीरज सिंह देव के बेटे की घर के बाहर खेलते समय कार के कुचले जाने से मौत, देखें भयावह वीडियो

छत्तीसगढ़ के कृषिमंत्री रामविचार नेताम का एक्सीडेंट