वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर कुछ देर ठहरकर राहुल गांधी ने अपना संबोधन दिया था. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरने के बाद उस जगह को भाजपाइयों ने 51 लीटर गंगाजल से धुलाई और सफाई की.
कार्यकताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने इस चौराहे को दूषित किया है. जिसका सनातन पर कोई आस्था न हो उसने यहां आकर चौराहे को दूषित किया, लिहाजा हमने इसको गंगाजल से पवित्र किया है.
- राहुल गांधी ने बनारस में 12 किलोमीटर लंबी न्याय यात्रा निकाली
- बीजेपी ने न्याय यात्रा गुजरने के बाद नंदी चौराहे को गंगाजल से धोया
- बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल की न्याय यात्रा के विरोध में नारे लगाए
वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा निकलने के बाद गोदौलिया के नंदी चौराहे को 51 लीटर गंगाजल से धोया। कार्यकताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने इस चौराहे को दूषित किया है। @NavbharatTimes pic.twitter.com/NssNTminCk
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) February 17, 2024













QuickLY