Jangpura Manish Sisodia Chunav Results: जंगपुरा की 'जंग' हार गए AAP के मनीष सिसोदिया, मात्र 600 वोटों से BJP उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने दी शिकस्त; VIDEO
(Photo Credit's Twitter)

Jangpura Manish Sisodia Chunav Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे के बीच जंगपुरा सीट से सबसे चौंकाने वाला परिणाम देखने को मिला है. यहां आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें मात्र 600 वोटों से शिकस्त दी. सिसोदिया लंबे समय से पीछे चल रहे थे और आखिरकार बीजेपी ने यह सीट जीत ली. हार के बाद सिसोदिया ने बीजेपी प्रत्याशी को बधाई दी. इस हार के साथ ही दिल्ली की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

ये भी पढें: Delhi Assembly Election 2025 Results: विश्वास नगर और कस्तूरबा नगर में ‘खिला कमल’, कोंडली सीट से AAP की जीत (Watch Video)

जंगपुरा की जंग में हारे मनीष सिसोदिया