विधानसभा चुनाव 2018 एग्जिट पोल LIVE STREAMING: AAJ TAK पर देखें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में किसकी सरकार बनने का है अनुमान
अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले इन 5 राज्यों के चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा है. सियासी पंडितों को माने तो इन चुनावों से ही 2019 की रूप-रेखा तय होगी. अगर कांग्रेस इन चुनावों में सफलता हासिल करती हैं तो उनके प्रचार को गति मिलेगी
सत्ता का सेमीफाइनल यानी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं. शुक्रवार को राजस्थान और तलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए लोगों ने वोट डाले. इन पांचो राज्यों में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने बडे-बडे दावे किए हैं. यह तो 11 दिसंबर को साफ़ होगा की इन राज्यों की जनता ने किस पार्टी को समर्थन दिया हैं मगर इन चुनावों को लेकर तमाम चैनलों ने एग्जिट पोल किया हुआ है. ऐसा ही एग्जिट पोल हिंदी न्यूज़ चैनल आज तक (Aaj Tak) ने भी किया हुआ है. आज तक पर एग्जिट पोल यहां लाइव देखें.
बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में नवंबर में ही चुनाव संपन्न हो गए थे. मध्य प्रदेश की 230 और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिये एक ही चरण में 28 नवंबर को मतदान हुआ था. छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 12 नवंबर और दुसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले गए थे.
अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले इन 5 राज्यों के चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा है. सियासी पंडितों को माने तो इन चुनावों से ही 2019 की रूप-रेखा तय होगी. अगर कांग्रेस इन चुनावों में सफलता हासिल करती हैं तो उनके प्रचार को गति मिलेगी. वहीं, अगर बीजेपी जीतती हैं तो पीएम मोदी की दूसरी पारी और आसन हो जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2018 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

