Kuwait Fire Accident Updates: कुवैत अग्निकांड में मारे गए भारतीयों का पार्थिव शरीर कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच चुका है. इस हादसे को लेकर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि यह एक बहुत ही दुखद घटना है और हम सभी इसके लिए बहुत दुखी हैं. जैसे ही हमारी सरकार को इस घटना के बारे में पता चला, पीएम मोदी ने तुरंत एक बैठक बुलाई और मुझे तुरंत कुवैत रवाना किया. हमें निर्देश दिए गए थे कि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द स्वदेश लाया जाय. पीएम मोदी ने पहले ही वहां के अधिकारियों और विदेश मंत्री से बात कर ली थी. मैं भारत के अधिकारियों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने सभी कागजात पूरे करने में हमारा सहयोग किया. आमतौर पर शव की पहचान करने में हफ्तों लग जाते हैं, लेकिन हमने कम समय में इस काम को संपन्न किया. पीएम मोदी के निर्देश पर, अधिकारियों ने इस काम को बहुत जल्दी किया.
कुवैत अग्निकांड पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन ने दी प्रतिक्रिया
#WATCH केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, "मैं इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक बहुत ही दुखद घटना है और हम सभी इसके लिए बहुत दुखी हैं। जैसे ही हमारी सरकार को इस घटना के बारे में… pic.twitter.com/xbYPRHFL2O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2024













QuickLY