देश

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: साफ-सुथरी राजनीति की बात करने वाले राहुल गांधी की पार्टी ने सबसे ज्यादा आपराधिक प्रवृत्ति के उम्मीदवारों को दिया टिकट

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिशत के लिहाज से देखा जाए तो भाजपा ने 22 प्रतिशत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस में आपराधिक प्रवृत्ति के उम्मीदवारों का प्रतिशत 41 है.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: साफ-सुथरी राजनीति की बात करने वाले राहुल गांधी की पार्टी ने सबसे ज्यादा आपराधिक प्रवृत्ति के उम्मीदवारों को दिया टिकट
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Photo Credit: ANI )

भोपाल: मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होने का दौर जारी है. अभी तक जिन उम्मीदवारों के नाम घोषित हुए हैं, उनमें से भाजपा के उम्मीदवारों की तुलना में कांग्रेस के दोगुने ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन पर थानों में मामले दर्ज हैं. एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने उम्मीदवारों द्वारा पेश किए गए हलफनामों का विश्लेषण कर मंगलवार को रिपोर्ट जारी की. इस रिपोर्ट से पता चलता है कि बीजेपी ने 177 और कांग्रेस ने 171 उम्मीदवारों के नामों को ऐलान किया है. उनमें से भाजपा के 36 उम्मीदवारों पर मामले दर्ज हैं, वहीं कांग्रेस के 67 उम्मीदवारों पर केस दर्ज हैं.

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिशत के लिहाज से देखा जाए तो भाजपा ने 22 प्रतिशत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस में आपराधिक प्रवृत्ति के उम्मीदवारों का प्रतिशत 41 है. इसी तरह बीजेपी ने 71 प्रतिशत और कांग्रेस ने 72 प्रतिशत करोड़ पति को मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़े- कर्नाटक उपचुनाव 2018: जनता ने कांग्रेस-जेडीएस को दिया दिवाली गिफ्ट, बीजेपी के हाथ लगी मायूसी

बता दें कि राहुल गांधी ने हमेशा ही साफ-सुथरी राजनीति करने की बात कही है मगर टिकट बंटवारे में यह बात नजर नहीं आ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2018 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).