Accident in Karan Bhushan Singh's Convoy: बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण के काफिले से एक्सीडेंट मामले में आई पुलिस की प्रतिक्रिया, आरोपी ड्राइवर हुआ गिरफ्तार- VIDEO
Photo Credit- X

Accident in Karan Bhushan Singh's Convoy: यूपी के कैसरगंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण शरण सिंह के काफिले में शामिल कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई. अब इस मामले में पुलिस की प्रतिक्रिया भी आ गई है. एडिशनल एसपी राधे श्याम राय ने बताया कि रेहान और शहजाद दोनों बाइक पर थे, जब उनका एक्सीडेंट हुआ. पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामला दर्ज कर फॉर्च्यूनर को हिरासत में ले लिया गया है. इसके अलावा फॉर्च्यूनर के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

करण भूषण के काफिले से एक्सीडेंट मामले में आई पुलिस की प्रतिक्रिया

करण भूषण के काफिले से एक्सीडेंट मामले में आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार