Mumbai: स्वतंत्रता दिवस से पहले नाकाबंदी में पुलिस को मिला 2 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन ड्रग्स, नवघर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
Credit - Pixabay

Mumbai: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुंबई समेत आसपास में कड़ी नाकाबंदी की गई है. इस नाकाबंदी के दौरान ऐरोली टोल नाके के पास पुलिस ने एक कार से दो करोड़ रुपये का मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त किया है. नवघर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

इस घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही दो किलों एमडी ड्रग्स और कार भी जब्त की गई है.मुलुंड के ऐरोली नाके पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर चौहान , पुलिस सहायक निरीक्षक धाडगे और पुलिस सब-इंस्पेक्टर के स्क्वॉड ने एक बलेनो कार को रोका और कार की तलाशी लेने पर पुलिस को कुछ शक हुआ. ये भी पढ़े :Mumbai: 60 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामलें में अब सिंडिकेट का अहम आरोपी लगा हाथ, दो ड्रग्स तस्कर भी गिरफ्तार, एनसीबी और पुलिस की कार्रवाई

इसके बाद कार सवार मोहम्मद कलीम सलीम चोधरी को गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा गया. इसके बाद ड्रग्स चेकिंग किट की सहायता से एक पीले कलर के पाउडर को चेक करने पर एमडी ड्रग्स की पुष्टि की गई. जांच करने पर आरोपी के पास से दो किलों 29 ग्राम एमडी मिली. जिसकी कीमत दो करोड़ दो लाख रुपये बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक़ आरोपी चौधरी कुर्ला के गाझीमिया दरगाह के पास रहता है. चौधरी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो साकिब नाम के आरोपी का भी उसने नाम बताया. पुलिस ने दुसरे आरोपी की खोजबीन शुरू की है.