क्राइम

Mumbai: 60 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामलें में अब सिंडिकेट का अहम आरोपी लगा हाथ, दो ड्रग्स तस्कर भी गिरफ्तार, एनसीबी और पुलिस की कार्रवाई

60 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में फरार चल रहे आरोपी सुफियान खान को नवी मुंबई में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें की सुफियान 26 जून की कार्रवाई के बाद से छिपा हुआ था. इसके साथ ही और दो आरोपियों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है.

Mumbai: 60 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामलें  में अब सिंडिकेट का अहम आरोपी लगा हाथ, दो ड्रग्स तस्कर भी गिरफ्तार, एनसीबी और पुलिस की कार्रवाई
Credit-TW @narcoticsbureau

Mumbai: 60 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में फरार चल रहे आरोपी सुफियान खान को नवी मुंबई में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें की सुफियान 26 जून की कार्रवाई के बाद से छिपा हुआ था. एनसीबी की ओर से 31.5 किलोग्राम मेफेड्रोन की जब्ती के बाद आरोपी छिपा हुआ था. पुलिस ने सिंडिकेट के इस आरोपी को पकड़कर बड़ी सफलता पाई है.

आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 20 जुलाई तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया है. आरोपी सुफियान के खिलाफ मुंबई और दुसरे पुलिस स्टेशन में भी मामलें दर्ज है. ये भी पढ़े :Pune News: मॉल के वॉशरूम में ड्रग्स का इस्तेमाल करती पकड़ी गई दो लड़कियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया.उनके पास से मेफेड्रोन जब्त किया गया है, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है. एंटी नार्कोटिक सेल ने मंगलवार को ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था.दोनों तस्करों की पहचान सलाउद्दीन अल्लाहुद्दीन शेख और फजल जाफर खान के तौर पर की गई है.

सहायक पुलिस आयुक्त अजयकुमार लांडगे ने बताया की, 'एंटी नार्कोटिक्स सेल के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि दो ड्रग तस्कर अपने ग्राहकों को मेफेड्रोन बेचने के लिए नवी मुंबई के वाशी इलाके के सेक्टर 6 में आ रहे थे.अधिकारियों ने जाल बिछाकर दोनों तस्करों को पकड़ा. 'उन्होंने आगे कहा कि तलाशी के दौरान उनके पास से 1.04 किलो मेफेड्रोन बरामद किया गया, जिसकी कीमत दो करोड़ बताई जा रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).