25th Kargil Vijay Diwas: 26 जुलाई को कारगिल जाएंगे पीएम मोदी, सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को देंगे श्रद्धांजलि, शिंकुन ला सुरंग परियोजना का करेंगे उद्घाटन
26 जुलाई, शुक्रवार का दिन हर भारतीय के लिए बहुत खास है. हम 25वां कारगिल विजय दिवस मनाएंगे. यह उन सभी को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जो हमारे देश की रक्षा करते हैं. इस अवसर पर पीएम मोदी कारगिल युद्ध स्मारक जाएंगे.
25th Kargil Vijay Diwas: 26 जुलाई, शुक्रवार का दिन हर भारतीय के लिए बहुत खास है. हम 25वां कारगिल विजय दिवस मनाएंगे. यह उन सभी को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जो हमारे देश की रक्षा करते हैं. इस अवसर पर पीएम मोदी कारगिल युद्ध स्मारक जाएंगे. यहां वे सुबह करीब 9:20 बजे सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देंगे. प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि कल मैं कारगिल युद्ध स्मारक जाऊंगा और हमारे बहादुर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा. शिंकुन ला सुरंग परियोजना के लिए भी काम शुरू होगा.
''यह परियोजना खराब मौसम के दौरान लेह से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है. बता दें, पीएम मोदी कल वर्चुअल माध्यम से शिंकुन ला सुरंग परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे.''
26 जुलाई को कारगिल जाएंगे पीएम मोदी
Tomorrow, 26th July, is a very special day for every Indian. We will mark the 25th Kargil Vijay Diwas. It is a day to pay homage to all those who protect our nation. I will visit the Kargil War Memorial and pay tributes to our brave heroes. Work will also commence for the Shinkun…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 25, 2024
शिंकुन ला सुरंग परियोजना की क्या है विशेषता?
शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फीट की ऊंचाई पर किया जाएगा. यह लेह को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करने का काम करेगा. इसके पूरा होने के बाद, यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी. शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

