Ajmer Dargah 813th Urs: अजमेर शरीफ के 813वें उर्स पर चादर भेजेंगे PM मोदी, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाई जाएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 813वें उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर भेजेंगे. पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान हर साल उर्स के अवसर पर अजमेर शरीफ के लिए चादर भेंट की है.

Credit-(X,ANI)

Ajmer Dargah 813th Urs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 813वें उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर भेजेंगे. पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान हर साल उर्स के अवसर पर अजमेर शरीफ के लिए चादर भेंट की है. यह 11वीं बार होगा जब पीएम मोदी ने यह परंपरा निभाएंगे. पिछले साल 812वें उर्स पर यह चादर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और जमाल सिद्दीकी ने मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ दरगाह पर चढ़ाई थी.

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी के अनुसार, इस बार भी किरेन रिजिजू और जमाल सिद्दीकी चादर लेकर दरगाह पहुंचेंगे और उसे पेश करेंगे. इसके लिए विशेष कार्यक्रम और व्यवस्थाएं की गई हैं.

ये भी पढें: Happy New Year 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी ने देशवासियों की दी नए साल की शुभकामनाएं, बधाई संदेश में किसने क्या कहा?

28 दिसंबर से शुरू है 813वां उर्स

अजमेर शरीफ दरगाह भारत के सबसे प्रतिष्ठित सूफी स्थलों में से एक है. यहां हर साल लाखों श्रद्धालु ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में शामिल होने आते हैं. यह खास मौका उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है. इस साल 28 दिसंबर से शुरू हुए 813वें उर्स में देश-विदेश से श्रद्धालु दरगाह पर अपनी हाजिरी लगा रहे हैं. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की इस दरगाह पर हर धर्म और संप्रदाय के लोग आते हैं और यहां दुआ मांगते हैं.

आपसी भाईचारे का संदेश

पीएम मोदी के इस चादर भेंट करने की परंपरा को धार्मिक समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. यह कदम न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे का संदेश भी देता है.

एजेंसी इनपुट के साथ...

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड