(Photo Credit : Twitter)
नई दिल्ली, 10 जनवरी : चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code Of Conduct) लागू हो गई है. इन राज्यों में जारी किए जाने वाले कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र (Covid Vaccination Certificates) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की तस्वीर नहीं होगी. एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीएम मोदी की तस्वीर हटाने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म पर जरूरी फिल्टर लगा दिया है.
Union Health Ministry applies filters to CoWIN software to ensure PM Modi's photo doesn't appear on vaccination certificates in 5 poll-bound states to comply with MCC norms: Sources
— ANI (@ANI) January 9, 2022













QuickLY