Telangana Road Accident: पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक, मृतक परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार रुपये की मुआवजे की घोषणा की

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में रविवार शाम एक लॉरी और एक छोटे (मिनी) ट्रक की टक्कर होने से छह महिलाओं सहित 9 व्यक्तियों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हुए हैं. वहीं इस हादसे को लेकर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं

पीएम मोदी व तेलंगाना सड़क हादसा (Photo Credits ANI)

Telangana Road Accident: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में रविवार शाम एक लॉरी और एक छोटे (मिनी) ट्रक की टक्कर होने से छह महिलाओं सहित 9 व्यक्तियों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हुए हैं. वहीं इस हादसे को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) ने  दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के साथ प्रार्थना. पीएमएनआरएफ (PMNRF) की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

कामारेड्डी जिले के पुलिस अधीक्षक बी श्रीनिवास रेड्डी (B Srinivas Reddy) ने के अनुसार कि यह दुर्घटना येलारेड्डी मंडल में शाम करीब पांच बजे हुई, जब लॉरी का चालक सड़क पर विपरीत दिशा की ओर अपना वाहन मोड़ दिया और मिनी ट्रक को टक्कर मार दी. यह भी पढ़े: Assam Road Accident: असम में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया 

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा:

वहीं इस हादसे की सूचना परिवार वालों को मिलने के बाद सभी के घरों में मातम फ़ैल गया है. अपनों को खोने को लेकर लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. फिलहाल हादसे के बाद मृतक लोगों का पोस्टमार्टम होने के बाद आज सभी के शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड