देश

पायलट ने जासूसी कैमरे से महिला का अश्लील वीडियो बनाया, निजी संतुष्टि के लिए किया शर्मनाक काम; Delhi Police ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक प्राइवेट एयरलाइन के पायलट को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह पायलट महिलाओं के अश्लील वीडियो चुपके से रिकॉर्ड करता था और इसके लिए उसने एक अनोखा तरीका अपनाया था.

पायलट ने जासूसी कैमरे से महिला का अश्लील वीडियो बनाया, निजी संतुष्टि के लिए किया शर्मनाक काम; Delhi Police ने किया गिरफ्तार
Representational Image | Pixabay

Airline Pilot Arrested in Delhi: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक प्राइवेट एयरलाइन के पायलट को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह पायलट महिलाओं के अश्लील वीडियो (Filming Women With Hidden Camera) चुपके से रिकॉर्ड करता था और इसके लिए उसने एक अनोखा तरीका अपनाया था. पुलिस को उसके पास से एक ऐसा गैजेट मिला है, जो बाहर से लाइटर जैसा दिखता है, लेकिन असल में उसमें एक जासूसी कैमरा (Spy Camera) लगा हुआ था. यह घटना 30 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे किशनगढ़ गांव के शनि बाजार इलाके में हुई. एक महिला ने देखा कि एक व्यक्ति अजीबोगरीब तरीके से उसका वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था.

जब उसने गौर से देखा, तो उसने पाया कि उसके हाथ में लाइटर (Spy Camera with Lighter) जैसी कोई चीज थी, जिससे वीडियो बनाया जा रहा था. महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढें: VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री की तबियत बिगड़ी, अचानक हुआ बेहोश, सीआईएसएफ के जवान ने CPR देकर बचाई जान

पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू कर दी. इलाके के सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) खंगाले गए और संदिग्ध की तस्वीर चारों ओर प्रसारित की गई. स्थानीय खुफिया टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान 31 वर्षीय मोहित प्रियदर्शी (Pilot Mohit Priyadarshi Arrested) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले (Agra News) के सिविल लाइंस इलाके का निवासी है. वह एक प्राइवेट एयरलाइन में पायलट है.

आरोपी ने कबूला गुनाह

पुलिस पूछताछ में मोहित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह अविवाहित है और अपनी निजी इच्छाओं की पूर्ति (Fulfillment of Personal Desires) के लिए ऐसा कृत्य कर रहा था. पुलिस ने उसके पास से जासूसी कैमरा भी बरामद किया है, जिसे सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है.

पुलिस का बयान

दिल्ली पुलिस (Delhi Police News) प्रवक्ता ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 77 और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय नेटवर्क की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2025 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).