Petrol and Diesel Price 9th May: दिल्ली में 73 रुपये लीटर नीचे आया पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को कटौती कर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की...
नई दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को कटौती कर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की. दिल्ली में पेट्रोल 25 अप्रैल के बाद पहली बार 73 रुपये प्रति लीटर से कम हुआ है और डीजल भी राष्ट्रीय राजधानी में 10 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 16 पैसे, जबकि मुंबई में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है.
वहीं, डीजल के भाव दिल्ली में 10 पैसे, कोलकाता में आठ पैसे और मुंबई व चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर घट गए हैं. यह भी पढ़े: Petrol and Diesel Price 6th May: पेट्रोल की कीमत में दूसरे दिन गिरावट दर्ज, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के भाव क्रमश: 72.84 रुपये, 74.88 रुपये, 78.44 रुपये और 75.63 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, चारों महानगरों में डीजल के भाव घटकर क्रमश: 66.56 रुपये, 68.32 रुपये, 69.74 रुपये और 70.36 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

